पार्षद ने बैठक का आयोजन कर वार्डवासियों को दी प्रशासन शहरों के संग अभियान की जानकारी

Sep 17, 2021 - 16:43
 0
पार्षद ने बैठक का आयोजन कर वार्डवासियों को दी प्रशासन शहरों के संग अभियान की जानकारी

तखतगढ (पाली,राजस्थान/ बरकत खान) प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर होने जा रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान के शुभारंभ की जानकारी स्वरुप माननीय मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत के निर्देशानुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्या डाॅ रंजू रामावत के नेतृत्व  मे तखतगढ नगर के वार्ड संख्या 12 के कांग्रेस पार्टी पार्षद द्वारा खारचियावास मौहल्ले में रात्रि चौपाल का आयोजन रखा गया। वार्ड पार्षद विक्रम कुमार खटीक ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री महोदय का प्रदेश की जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण की दिली इच्छानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशेष समस्या समाधान हेतु केम्पो के शुभारंभ का कार्यक्रम है।  उक्त अभियान में राज्य सरकार द्वारा समस्याओ के त्वरित निस्तारण कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गये हैं, जिसके तहत वैश्विक महामारी में लोगो का आर्थिक स्तर गिर चुका है, इस आर्थिक मंदी के प्रभाव को देखते हुए राहत प्रदान करते हुए निवारण किया जायेगा। प्रशासन शहरो के संग अभियान में लोगो को स्टाम्प ड्यूटी, लीज राशि, गृह कर नगरीय विकास कर में विशेष राहत प्रदान की जायेगी। वर्तमान में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेशभर मे 10 लाख पट्टे बनाकर आमजन को होने वाली समस्याओं से निजात दी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर अभियान के दौरान कार्यो को गति देने के लिए स्थानीय निकायो को राज्य सरकार की शक्तियो का प्रत्यायोजन किया गया है जिससे अधिकतम लोगो को राहत मिलेगा, अभियान के तहत नगरपालिका क्षेत्र की पुरानी सघन आबादी क्षेत्रो में परम्परागत रुप से चल रहे आवासीय, आंशिक आवासीय, मिश्रित आवासीय उपयोग अनुसार पट्टे दिये जायेंगे। ऐसी विशेष निति का निर्धारण राज्य सरकार की ओर से किया गया है।  साथ ही कृषि भुमि पर बसी आवासीय योजनाओं का अनुमोदन, ले आउट प्लान अनुमोदन, भूखण्डो का पुनर्गठन, उप विभाजन की स्वीकृति भी प्रदान की जायेगी। तथा हस्तांतरण प्रक्रिया सरलीकरण, कर प्रकरणों का निस्तारण भी कैम्प स्थल पर हाथो हाथ किया जायेगा। अतः आप सभी वार्ड वासियों से मेरा करबद्ध निवेदन है कि आप प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे विशेष लाभो का फायदा उठावे, एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप पालिका कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नगर मित्रो की मदद ले। चुनाव पश्चात प्रथम बार वार्ड में बैठक रखने एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुचाने के लिए वार्ड पार्षद विक्रम कुमार खटीक का वार्डवासियो ने पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया साथ ही वार्ड संख्या 12 के निवासियों ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि गौरव पथ पर बना बरसाती नाला वर्षों से खुला पडा है जिसको ढकने की मांग रखी, एव वार्ड में पंचायत कालिन लगे जर्जर विधुत पोलो को हटाने तथा झुलते तारो को दुरस्त करवाने की बात कही। वार्ड पार्षद विक्रम कुमार ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की मंशानुरुप आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत मिले प्रदेश की जनता के लिए तत्पर हैं, बहुत जल्द इन समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारीयो के संज्ञान में लाकर समस्याओं का समाधान करवाऊंगा।इस मौके पर वार्ड से शंकरसिंह सोढा, जैसाराम मीणा, सकाराम सरगरा, रमेश मीणा, पुखराज घांची, गमनाराम मीणा, मदनसिह, रामसिह, भोपीजी नारायणी कंवर, राण कंवर फुलीदेवी घांची, सोनाराम देवासी,रुपाराम चौधरी बगदाराम सरगरा, पुखराज मीणा, देशाराम मीणा सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................