पंचायत समिति गोविंदगढ़ की स्थायी समितियों के सदस्यों का हुआ निर्वाचन, चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

Jan 21, 2022 - 07:33
 0
पंचायत समिति गोविंदगढ़ की स्थायी समितियों के सदस्यों का हुआ निर्वाचन, चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

गोविंदगढ़ अलवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग एवं जिला परिषद के निर्देश पर पंचायत समिति गोविंदगढ़ की स्थायी समितियों के सदस्यों का निर्वाचन  हुआ तथा अध्यक्ष का निर्वाचन आज 20 जनवरी को पंचायत समिति सभा भवन गोविंदगढ़ मे चुने निर्विरोध अध्यक्ष

स्थाई समिति के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान रसमन गोपाल चौधरी के द्वारा की गई बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे

निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त विकास अधिकारी किशन मीणा  ने बताया कि स्थायी समिति में प्रशासन व स्थापन स्थायी समिति ,वित्त एवं कराधान स्थायी समिति, विकास व उत्पादन कार्यक्रम स्थायी समिति शिक्षा स्थायी समिति, सामाजिक सेवाएं व सामाजिक न्याय स्थायी समिति तथा ग्रामीण विकास समिति के निर्वाचन की प्रकिया सम्पन्न हुई ।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया की स्थायी समितियों के चुनाव प्रकिया के तहत जिन पंचायत समिति सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए थे उनका निर्वाचन निर्विरोध रूप से किया गया एवं स्थाई समितियों के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध रूप से  किया 

स्थाई समितियों के अध्यक्ष

निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी किशन लाल मीणा ने बताया कि प्रशासन एवं स्थापना समिति के अध्यक्ष पद पर प्रधान रसनम बाई ,ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष पद पर प्रधान रसनम बाई, वित्त और कराधान समिति के अध्यक्ष पद पर उप प्रधान कृष्ण कांत जैन, विकास और उत्पादन कार्यक्रम समिति अध्यक्ष पद पर मोहन लाल मीणा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर यशीबाला, ग्रामीण विकास जल प्रदाय स्वच्छता ग्रामदान ,सूचना कमजोर वर्गों का कल्याण और   सहबद्ध विषयों सहित सेवाएं और सामाजिक न्याय अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह का निर्वाचन निर्विरोध रूप से किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................