शिक्षक संघ रेसटा के पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का लिया संकल्प

Jun 6, 2021 - 22:31
 0
शिक्षक संघ रेसटा के पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का लिया संकल्प

शाहजहांपुर (अलवर,राजस्थान) विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की प्रदेश स्तरीय ऑनलाईन वर्चुअल विचार संगोष्ठी प्रदेश महिला संगठन मंत्री संतोष बारूपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई । विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा की संघ हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं देता रहा है । आज पर्यावरण दिवस पर आयोजित विचार संगोष्ठी में संघ के सभी पदाधिकारियो ने संकल्प लिया कि वे अपने और परिवारजनों के जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाएंगे i प्रदेश महिला प्रभारी भावना मक्कड़ व जिला मंत्री हीना मिर्जा ने कहा पर्यावरण को सुधारने हेतु हर दिन महत्वपूर्ण है लेकिन पर्यावरण दिवस पूरा विश्व एक जुट होकर कार्य कर रहा है। हमें भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करना हैं i 
प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहरसिंह ने  बताया की लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना है । प्रदेश महिला संगठन मंत्री ज्योत्सना व सरिता सैनी ने कहा की संघ ने आज निर्णय लिया कि संगठन के पदाधिकारी जिस विद्यालय में भी सेवारत हैं, विद्यालय परिसर में स्थान की उपलब्धता के आधार अधिकाधिक पौधे लगाएंगे साथ ही वर्षा ऋतू में सार्वजनिक स्थल कम से कम ग्यारह पौधें भी लगाएंगे i 
ऑनलाइन वर्चुअल विचार संगोष्ठी  में प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई, प्रदेश महिला संगठन मंत्री ज्योत्सना,संतोष बारूपाल,प्रदेश महिला सह प्रभारी भावना मक्कड़, प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन धर्मेंद्र कुमार धर्मी, बीकानेर जिला मंत्री हीना मिर्जा, चूरू जिला संगठन मंत्री सरिता सैनी, धौलपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार,सीकर जिलाध्यक्ष देवीसिंह मीना,पाली जिलाध्यक्ष कमलेश मरमट, अलवर से अनूप कुमार यादव, शिवचरण मीना आदि शामिल  रहे।

  • रिपोर्ट- हरिओम सिंह चौहान

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................