राजस्थान के स्कूलों में 7 जून से होगा नया शैक्षणिक सत्र शुरू

Jun 6, 2021 - 17:04
 0
राजस्थान के स्कूलों में 7 जून से होगा नया शैक्षणिक सत्र शुरू

जयपुर (गिर्राज प्रसाद सोलंकी) राजस्थान के विद्यालयों में 7 जून से नया सत्र शुरू होगा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि  नए सत्र के प्रारंभ में अभी बच्चों के स्कूल नहीं खुलेंगे। बच्चों को बुलाने को लेकर हालात सामान्य होने पर ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी राज्य व संबंधित जिले में जितना प्रतिशत लॉकडाउन खुला होगा उसी हिसाब से अध्यापकों को बुलाया जाएंगा। जब तक सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह नहीं खुल जाता तब तक शाला प्रधान शिक्षक को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं कर सकते क्योंकि बहुत से शिक्षक अन्य जिलों से आते हैं। राजस्थान सरकार ने मार्च-अप्रैल माह में कोरोना के चलते पहली से 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा पास करने का फैसला किया था। 
इसके बाद 2 जून को हुई कैबिनेट बैठक में 10वीं और 12वीं आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया गया। डोटासरा ने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग व राजस्थान बोर्ड के अधिकारी मिलकर मूल्यांकन नीति व मार्किंग फॉर्मूला तय करेंगे। अगर कोई छात्र इस फॉर्मूले से मिले मार्क्स से अंसुष्ट होता है तो आगामी हालात सामान्य होने पर परीक्षा देने का छात्रों को अवसर मिलेगा।  जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में फिलहाल विद्यार्थी नहीं आएंगे। स्कूल में 50 फीसदी स्टाफ ही आएगा। मुख्यालय छोड़ चुके शिक्षक 10 जून के बाद परिवहन साधन संचालन अनुमत होने पर मुख्यालय पर उपस्थित हो सकेंगे। संस्था प्रधान द्वारा ऐसे शिक्षकों को बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों को घर पर रहते हुए वैकल्पिक अध्ययन के तहत आओ घर में सीखे 2.0 चलाया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण, पेरेंट्स से संपर्क आदि काम 19 जून तक किए जाएंगे। इसके बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................