बाईक व कार की भिडंत में तीन घायल

Jun 23, 2020 - 19:47
 0
बाईक व कार की भिडंत में तीन घायल

बयाना भरतपुर

बयाना 23 जून। यहां के बयाना हिण्डौन रोड पर गांव समोगर के पास मंगलवार को बेकाबू कार व बाईक की भिडंत में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बयाना के राजकीय रैफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर रैफर किया गया। घायल युवक विष्णु पुत्र समंदर, अरूण पुत्र समंदर व सुनील पुत्र भगवानसिंह, बताए है। जिनमें दो जनें नाबालिग है। यह तीनों जनें गांव मावली से बाईक पर सवार होकर गांव समोगर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow