श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी मनाई

Jun 24, 2020 - 01:21
 0
श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी मनाई

बयाना भरतपुर

बयाना 23 जून। जनसंघ के संस्थापक रहे डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल व भाजपा शहर मंडल की ओर से अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन कर उनका भावभीना स्मरण किया गया। इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा व अन्य मोर्चाओं के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दिन भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से आयोजित श्रद्धांजली सभा में सांसद रंजीता कोली, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनशर्मा एडवोकेट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, किसान मोेर्चा अध्यक्ष धर्मसिंह चैधरी आदि ने उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित करते हुए डाॅ.मुखर्जी के जीवन आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और कहा कि डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एक व्यकतित्व ही नही बल्कि एक विचारधारा थे। जिन्होंने आजीवन देश को एकजुट व मजबूत बनाने और एक विधान, एक निशान व एक सिद्धांत के लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि आज भाजपा भी देश में डाॅ.मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के लिए काम कर रही है।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, पूर्व पार्षद दिनेश जाटव,युवामोर्चा अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी, महामंत्री रघुनंदन शर्मा हेमूसिंह, रघुवीर खटाना, जगन्नाथ मावई, परशुराम शर्मा, आदि भी मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा शहर मंडल की ओर से सम्पत मैरिज होम में आयोजित श्रद्धांजली सभा में शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय व महामंत्री सुधीर भटनागर ने डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए समर्पित कर आध्यात्म मानवता और वैज्ञानिक दृष्टि कोण के सिद्धांत को अपनाकर देश के उत्थान के लिए काम किया था। कार्यक्रम में युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, महामंत्री जतिन गर्ग, बबलेश सैनी, अमित, जगन्नाथ मावई, आदि भी मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा किसान मोर्चा मंडल की ओर से आयोजित श्रद्धांजली सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावभीना स्मरण किया और उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी बताया। इस कार्यक्रम में चतरसिंह सूपा, रामस्वरूप, नरेन्द्रसिंह, प्रशांत व हरीराम आदि मौजूद रहे।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow