मवई मे दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष के तीन जने गंभीर रूप से हुए घायल

Aug 23, 2020 - 02:11
 0
मवई मे दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष के तीन जने गंभीर रूप से हुए घायल

डीग भरतपुर

डीग -22 अगस्त डीग के गांव मवई में शनिवार की सुबह दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष के तीन जने हुए गंभीर रूप से घायल। जिनमें से एक जने को इलाज के लिए भरतपुर रैफर किया गया है।

पीड़ितों ने बताया है कि गांव  मवई मेअनिल पुत्र राकेश जाट शनिवार की सुबह खेत पर दौड़ व वर्जिश कर रहा था इसी दौरान गांव के ही हरकिशन, वल्लो, विक्रम बगैरा लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको लेकर उसके परिजनो ने उलहाना दिया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पुनः हमला कर उसके चाचा रामबीर पुत्र रामचंद्र  ओर परसोत्तम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तीनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में  दाखिल कराया जहां से राजू उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल हो इलाज के लिए भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। घायल रामवीर का कहना है की शुक्रवार को ही उसकी मां की मौत हुई है। जहां वह अपने भाई और परिवार जनों  के साथ बैठा  शोक प्रकट करने आ रहे लोगों से बात कर रहा था इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला  बोलकर उसे और उसके भतीजे परसोत्तम को घायल कर दिया।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow