विप्र परशुराम शक्ति का विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान पहुंचा हरसौली, आज 1000 पैकेट विरतण का लक्ष्य किया पूर्ण

May 29, 2021 - 00:33
 0
विप्र परशुराम शक्ति का विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान पहुंचा हरसौली, आज 1000 पैकेट विरतण का लक्ष्य किया पूर्ण

अलवर जिले के खैरथल में विप्र परशुराम शक्ति के द्वारा संचालित विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान किशनगढ़बास, खैरथल के बाद आज ये अभियान हरसौली में पहुंचा जहाँ मंडल अध्यक्ष कांता जोशी ने अपनी कार्यकारिणी मातृशक्ति के साथ इस अभियान में सेवाकार्य कर रहे विप्र परशुराम शक्ति के समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए इस सेवा अभियान में समर्पित भाव से जुड़कर हरसौली की टीम के साथ मिलकर इस अभियान को हरसौली में संचालित करने की अपनी भावना व्यक्त की।
 हरसौली में विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करके किया गया तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष कांता जोशी ने मुख्य अतिथि प्रान्त महामंत्री एवं नगरपालिका की वाइस चेयरमैन साक्षी वशिष्ठ को दुप्पटा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया वही मंडल की संरक्षक शकुंतला देवी के द्वारा विशिष्ठ अतिथि एवं प्रान्त प्रवक्ता शिवानी शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया।
हरसौली गाँव के निवासियों के द्वारा विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के जज्बे और सहयोग की भावना की प्रशंसा करते हुए विशिष्ठ अतिथि कपूर चंद वशिष्ठ राज. ब्रा.म. ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम,संजय शर्मा,पं आशीष शर्मा,पं चमन भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं का केसरिया दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत सम्मान किया किया।
हरसौली के शिवशंकर जोशी जी, रमेश पुरोहित जी, भूषण शर्मा, सागर जोशी, राकेश शर्मा, रविकांत जोशी, उमेश मिश्रा, मनीष जोशी,शकुंतला देवी,रजनी देवी,बृजलता शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस सेवा अभियान से जुड़कर मानवता के सहयोग में कार्य करने के लिए हरसौली में भोजन वितरण से सम्बंधित अपना हरसम्भव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। आज के विप्र अन्नपूर्णा सेवा अभियान में प्रतिदिन की भांति खैरथल अध्यक्ष रेखा शर्मा,उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा पण्डित चमन भारद्वाज, प्रसुन तिवाड़ी,धीरज भारद्वाज, विवेक तिवाड़ी ,अनुराग शर्मा, ओजस शर्मा, राहुल,प्रशांत शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, मिंटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भोजन बनाने, भोजन को पैक करने एवं किशनगढ़बास, खैतथल एवं हरसौली में भोजन वितरण करने की निरन्तर सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

  • रिपोर्ट- हीरालाल भूरानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................