अपना घर वृद्धाश्रम में आवासियों को कराया भोजन क्लब सदस्यों की आत्मीयता देखकर प्रवासियों के खिले चेहरे

Aug 24, 2023 - 15:19
 0
अपना घर  वृद्धाश्रम में आवासियों को कराया भोजन क्लब सदस्यों की आत्मीयता देखकर प्रवासियों के खिले चेहरे

गुरला (बद्री लाल माली)

गुरला:-लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बरल रोड स्थित अपना घर वृद्धाश्रम, बिजयनगर में  मंदबुद्धि, असहायों को बुधवार शाम को आवासी प्रभुजी की सेवा करके एवं उन्हें भोजन प्रसादी कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।  लियो क्लब प्रांतीय  प्रवक्ता अक्षत जैन ने बताया कि वृद्धाश्रम पदाधिकारियों की देखरेख में 35 आवासीय प्रभुजी को भोजन कराया। प्रवक्ता जैन ने कहा कि प्रबुद्धजनों की सेवाकर उन्हें सुखद अनुभव होता है। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि सेवाभावी लोग अपने परिजनों की पुण्यतिथि ,जन्मतिथि तथा अन्य मांगलिक कार्य सेवाकर भी संपन्न कर सकते हैं।  लियो क्लब अध्यक्ष मोहित कावड़िया व सचिव संस्कार जैन ने कहा कि त्याग व तपस्या जरूरतमंद व असहाय लोगों की सामर्थ्यानुसार तन ,मन और धन से सेवा करने में है। इस दौरान अध्यक्ष सीए मोहित कावड़िया,शशांक चौपड़ा,विकास गोखरू, रोहित चोरडिया, चिराग छाजेड़, अंकुश जैन आदि मौजूद थे। आश्रम संचालक विजय गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा आवासियों को यथासंभव सहायता दी जाती है। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................