श्री दिगंबर जैन समाज ने किया याज्ञ मंडल विधान का आयोजन, मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

Aug 6, 2025 - 12:33
 0
श्री दिगंबर जैन समाज ने किया याज्ञ मंडल विधान का आयोजन, मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

गुरला (बद्रीलाल माली) :- श्री दिगंबर जैन समाज बिजयनगर में वेदी शुद्धिकरण एवं याज्ञ मंडल विधान स्थानीय सथाना बाजार स्थित श्री 1008 चंदाप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें पंडित  लादू जी शाह कोठिया वाले के सान्निध्य में वेदी शुद्धिकरण याज्ञ मंडल विधान भव्य रूप में किया गया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि समाज के पुरुष एवं महिला वर्ग ने उपस्थित होकर असीम पुण्य का संचय किया।  इस दौरान इंद्र बनने का सौभाग्य सज्जन देवी, प्रभाचंद,अभिषेक, अर्पण बड़जात्या परिवार , ईशान इंद्र बनने का सौभाग्य चांदमल,राकेश,संदीप शाह परिवार ,सनत कुमार इंद्र मानदेवी, पवन कुमार, महावीर, अंशुल, ऋषभ गोधा विजयनगर को  हुआ। मंत्री पदम अजमेरा ने बताया कि उसके पश्चात श्रावक श्रेष्ठी द्वारा श्रीजी की प्रतिमा को लाकर शिरोधार्य कर पाण्डुशिला पर विराजित किया गया। तत्पश्चात जिनेंद्र भगवान के अभिषेक किए गए।  जिसमें भजन  लहरियों पर नाचते गाते प्रभु की आराधना कर आरती की। इस दौरान  भक्तों में उत्साह  और उमंग की लहर छा गई। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................