रुद्राभिषेक कार्यक्रम कराया सम्पन्न

Aug 28, 2023 - 18:22
 0
रुद्राभिषेक कार्यक्रम कराया सम्पन्न

खैरथल ,खैरथल-तिजारा  (हीरालाल भूरानी)
        निकटवर्ती ग्राम सोरखाकला के प्राचीन कर्कोटक महाकाल मंदिर में हवनात्मक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आचार्य रविकुमार पारीक के सानिध्य में रविवार एकादशी को संपन्न हुआ।
       सेवादार अजय सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरथल, किशनगढ़ बास व्यापार मंडल तथा कर्कोटक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गणपति पूजन, नवग्रह मंडल पूजन,षोडशमातृका मंडल पूजन, वरुण पूजन करने के बाद पंडितों की ओर से सामूहिक कालसर्प पूजन, पितृदोष निवारण पूजा, मांगलिक दोष निवारण का पूजन किया गया। वहीं भगवान भोलेनाथ का 3000 लघु कलशों से सहस्रघट, रुद्राष्टाध्याई वेदपाठ की आवृत्तियों से करने के बाद सामूहिक रुदर्यज्ञ महाआरती व भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया।
      इस मौके पर संजय खंडेलवाल पंसारी, लालचंद यादव, उपेन्द्र सिंह शेखावत, शशि यादव,अजय सोनी, ललित आचार्य, बलवान यादव, दिनेश गुप्ता, सूर्य कांत जोशी, सुमन शेखावत, अनिता खंडेलवाल, पंडित पूरण मल पारीक, नवीन शर्मा, जसवंत चौधरी, मनीष चौधरी, ललित आचार्य, दिव्या, सुनीता यादव, रमेश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................