SC/ST किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Aug 4, 2026 - 17:40
 0
SC/ST किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
         अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि SC/ST वर्ग के अनेक किसान वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे हैं, लेकिन खातेदारी अधिकार नहीं मिलने के कारण उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे वे सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।
         ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऐसे किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
         इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
         ज्ञापन में राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................