यादव समाज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शोभायात्रा और कलश यात्रा आयोजित

Sep 6, 2023 - 13:22
Sep 6, 2023 - 16:17
 0
यादव समाज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शोभायात्रा और कलश यात्रा आयोजित

बानसूर,कोटपुतली-बहरोड़ 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर आज यादव समाज की ओर से कस्बे से श्री राधा कृष्ण की नगर परिक्रमा और विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर निकाली गई।

भगवान कृष्ण की शोभायात्रा यादव छात्रावास से शुरु होकर कस्बे के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस यादव छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा के साथ महिलाओ ने विशाल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान शोभायात्रा का जगह - जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण सहित कई सुन्दर सुन्दर झांकियों ने कस्बे वासियों का मन मोह लिया। नगर परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह पर यात्रा में शामिल लोगों को ठंडा जल पिलाया।

यादव समाज अध्यक्ष किशनलाल यादव ने बताया कि यादव समाज संस्था की ओर से 21 वा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है ।जिसको लेकर आज कस्बे से श्री कृष्ण भगवान की विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई है। 7 सितंबर गुरुवार को यादव छात्रावास में भामाशाह और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow