सकट में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

Sep 6, 2023 - 18:50
Sep 6, 2023 - 19:40
 0
सकट में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

 सकट, अलवर (राजेंद्र मीणा)

सकट 6 सितंबर सकट कस्बा सहित आस-पास के गांवों में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सकट कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के महंत देवा दास महाराज ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस मौके पर श्रद्धालुओं को पंजूरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वही सीता जी महाराज मंदिर के पुजारी बद्री प्रसाद लाटा ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर में विराजित बाल गोपाल भगवान की प्रतिमा की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसी प्रकार कस्बा स्थित चतुर्भुज नाथ महाराज मंदिर, रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, हरिदास जी मंदिर, जगदीश जी मंदिर, लक्ष्मण जी मंदिर आदि में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow