मानव एवं प्राणी सेवा के कार्यकर्ता को किया सम्मानित

Sep 8, 2023 - 19:08
Sep 8, 2023 - 19:17
 0
मानव एवं प्राणी सेवा के कार्यकर्ता को किया सम्मानित

तखतगढ़ (पाली, राजस्थान/ बरकत खान)  सुमेरपुर में विनायक सेवा संस्था के 5 वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में तखतगढ़ नगर के मानव एवं प्राणी सेवा के युवा कार्यकर्ताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल राजसमंद एवं समारोह की अध्यक्षता पुष्पकांत मेवाड़ा संस्थापक विनायक सेवा संस्थान सुमेरपुर और विशेष अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोवर्धन सिंह राजपुरोहित सुमेरपुर विकास मंच अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिसोदिया इन सभी अतिथियों के हाथों से कार्यकर्ता का सम्मान हुआ। तखतगढ़ नगर के सम्मानित होने वाले युवा कार्यकर्ता हंसमुख माली भरत वैष्णव हसमुख नागर रमेश माली विक्रम खटीक सुरेश वैष्णव लतेश मालवीय नवजोतसिंह सोहनसिंह अशोक जीनगर मनोहरसिंह सोढ़ा नेमाराम हीरागर लालाराम देवासी इन सभी युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow