निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग शिविर हुआ आयोजित

Dec 14, 2025 - 11:31
 0
निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग शिविर हुआ आयोजित

तख़्तगढ़ (बरकत खान) जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से एवं लॉयंस क्लब, रानी के तत्वाधान में गांव लापोद में राजकीय प्रथम श्रेणी एड पोस्ट में निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग शिविर का आयोजित किया गया l
हॉस्पिटल ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन नवरतन सी मेहता और सचिव व प्रोजेक्ट चैयरमेन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने बताया कि निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन लॉयंस क्लब, रानी द्वारा इस निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में निम्न चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं दी गई जिसमे वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक द्वारा  210 मरीजों के आंखों की जांच की गई और 26 मोतियाबिंद मरीजों का चयन किया गया। जिनका निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर ऑपरेशन लॉयंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट, रानी में किया जाएगा।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राघव रेड्डी द्वारा 142 मरीजों की जांच कर निःशुल्क  दवाईयां माइक्रोलैब्स लिमिटेड, बैंगलोर के सौजन्य से दी गई।
उक्त शिविर में जरूरतमंदों और निसहायों को काफी राहत प्रदान हुई। इस शिविर में रामचंद्र शर्मा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, प्रभारी प्रथम श्रेणी एड पोस्ट लापोद ने का विशेष सहयोग रहा। शिविर में हॉस्पिटल प्रबंधक महेश कुमार एवं महिपाल राठौड़ तथा कर्मचारीगण, प्रियंका कंवर, दरिया कुमारी, नरपत सोमपुरा आदि का सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................