मीणा धर्मशाला लोहार्गल धाम मैं मीणा समाज की मीटिंग 16 को, रविवार को मनाया जाएगा दीपावली स्नेह मिलन समारोह
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती लोहार्गल धाम में स्थित मीणा धर्मशाला एवं मीनेश भगवान मंदिर मे रविवार को दोपहर 12:15 बजे मीणा समाज के लोगो की मीटिंग आयोजित होगी।
मीणा धर्मशाला व मीनेश भगवान मंदिर सेवा समिति लोहार्गल धाम के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया की इस अवसर पर मीणा समाज के लोगों द्वारा रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी मनाया जाएगा।