किशन मेरो छोटो रह गए ऐ म्हारी राधा चटक जवान--नारायणपुर गांव में श्याम जागरण का हुआ आयोजन

Sep 8, 2023 - 19:13
Sep 8, 2023 - 19:16
 0
किशन मेरो छोटो रह गए ऐ म्हारी राधा चटक जवान--नारायणपुर गांव में श्याम जागरण का हुआ आयोजन

सकट ,अलवर ( राजेंद्र मीणा)

सकट 8 सितंबर सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर में श्री मुरली मनोहर जी महाराज मंदिर में गुरुवार रात्रि को मुरली मनोहर नवयुवक मंडल नारायणपुर के तत्वाधान में श्री श्याम बाबा का रात्रि जागरण आयोजित हुआ। मंडल के अध्यक्ष मुरारीलाल छीपा व मंदिर के महंत पवन शर्मा ने बताया कि  जागरण की शुरुआत गणेश वंदना के साथ गायक कलाकार रूप सिंह मीणा ने की  उन्होंने किशन मेरो छोटो रह गयो ऐ म्हारी राधा चटक जवान,,, हरि हरि मेडी लाल किवाड़ी म्हारी छांछ के धमडकी दे जा रे भजन के साथ ही  छोटी सी थारी आगली जी कया डूंगर ने उठायो जी ओ जी सांवरा,, जैसे भजन की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

जागरण के दौरान अन्य कलाकारों  ने भी खाटू श्याम जी हनुमान जी श्री राम जी शिव जी आदि  देवी देवता के भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुतियां पेश की। जागरण के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण व राधाजी की जीवंत झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया व भगवान की जयकारे लगाएं। इस मौके पर मंदिर को आकर्षण रोशनी से सजाया गया वहीं मंदिर में विराजित मुरली मनोहर जी हनुमान जी व शिव परिवार की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। रात्रि जागरण का समापन भगवान की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं को  पंजूरी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौक़े पर मंदिर के महंत पवन शर्मा, मुरारी छीपा, रोहिताश सिंह, दिलीप सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगमाल सिंह, मुकेश सैन, अजीत सिंह, अशोक सैनी, हरिओम शर्मा, विनोद सैनी, जय राम सैनी, कौशल शर्मा, गजानंद शर्मा, हेमंत सिंह, दिनेश सैन, कमल सिंह, विश्राम सैनी राजेश सैनी किशोर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow