कामां के अमरूका में सी.एम  का दौरा निरस्त पण्डाल हटे प्रशासन ने ली राहत की सांस   10 सितम्बर को  टॉंक मे प्रियंका गांधी की सभा प्रस्तावित

कामां के अमरूका में सी.एम  का दौरा निरस्त पण्डाल हटे प्रशासन ने ली राहत की सांस   10सितम्बर को  टॉंक मे प्रियंका गांधी की सभा प्रस्तावित

Sep 8, 2023 - 19:25
Sep 8, 2023 - 19:37
 0
कामां के अमरूका में सी.एम  का दौरा निरस्त पण्डाल हटे प्रशासन ने ली राहत की सांस   10 सितम्बर को  टॉंक मे प्रियंका गांधी की सभा प्रस्तावित
 अमरूका मे सभा के लिए लगाया पण्डाल हटाते हुए

पहाड़ी (डीग )  कामां विधान सभा के अमरूका में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा निरस्त हो जाने से सभा के लिए लगाऐ गऐ टैण्ड पण्डाल हटा लिए गए है। तहसीलदार अनील कुमार ने बताया है की टॉक में प्रियंका गांधी की सभा१० सितम्बर को प्रस्तावित होने के कारण अमरूका की सभा निरस्त कर दी गई है।सभा निरस्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
 गौरतलव है कि अमरूका में पहले 7 सितम्बर  को सभा प्रस्तावित हुई उसी दिन भाजपा की परिर्वतन यात्रा अमरूका से  निकलने वाली थी। उसके बाद सीएम की सभा  दस सितम्बर को तय हो गई जिसकी तैयारियो को लेकर अमरूका मे विशाल पण्डाल व टेण्ट आदि लगाऐ गए थे।
  क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाऐ-  कामां विधायक जाहिदा खान की कार्यशेली से विरोधी खेमा नाराज था जिसने गत दिनो विरोध मे अमरूका में एक सभा आयोजित कर अपना रोष प्रकट किया था। बिना परमिशन के  सभा के लिए लगाऐ गऐ टैण्ड को  प्रशासन ने उखाड दिया था। दर्जनो लोगो को पाबंदी के नोटिस जारी किए गए थे।
  विधायक के खिलाफ विरोध थमने का नाम नही ले रहा नाराज खेमे के लोग लामबंद होते दिखाई दे रहे। यह तो वक्त बातऐगा विरोधी खेमा टिक पाऐगा  या घुटने टेक देगा। क्योकि आमजन मे चर्चा है  विधायक पक्ष की मानमुनहार के आगे विरोधी खेमा घुटने टेकता है या डटा रहता है। क्योकि मतदान के समय नजदीक आते ही कामां विधान सभा का चुनाव हिन्दु-मुसलिम की ओर रूख कर लेता है।समुदाय विशेष के लोग उस समय पीडा भूल कर जाति समीकरण मे जुड जाते है।
हालाकि काग्रेस के टिकट के केई दावेदार मैदान में है भाजपा का टिकट मुसलिम नेता भी मांग रहे है लेकिन आमजन का कहना है विधायक को टक्कर देना सहज बात नही है। हालाकि विधायक पक्ष से नाराज लोग एकजुट का दाबा कर रहे हेै मिलकर जाहिदा को हाराने की बात कर रहे हेै। लेकिन यह सब समय बतापाऐगा कौन जीतेगा कौन हारेगा कौन अपनी बातो पर टिक पाऐगा।
 अमरूका मे सभा के लिए लगाया पण्डाल हटाते हुए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

GExress Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ