सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने किया टाॅप

Sep 10, 2023 - 19:33
Sep 10, 2023 - 20:28
 0
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने किया टाॅप

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-1 2022 में शहर के उपनगर पुर की कीर्ति पारीक ने राजस्थान में 55 वां स्थान प्राप्त कर भीलवाड़ा में महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कीर्ति पारीक शुरूआती विद्यालयी जीवन से ही प्रतिभाशाली रही हैं और राजस्थान सरकार की ओर से तीन लैपटॉप प्राप्त कर चुकी है। कीर्ति ने अपनी सारी विद्यालयी शिक्षा पुर के सरकारी विद्यालयों में प्राप्त की है। पुर निवासी सुनील पारीक की पुत्री कीर्ति इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं जो बचपन से ही उसके प्ररेणा स्त्रोत रहे हैं। पिता सुनिल पारीक प्राइवेट जाॅब करते हैं और माता सुनीता पारीक गृहणी हैं। बहन अक्षिता पारीक भी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में 16 वां स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow