केशव सक्सेना को आगरा अधिवेशन में मिला कवि संगम का कोषाध्यक्ष पद

Sep 18, 2023 - 19:40
 0
केशव सक्सेना को आगरा अधिवेशन में मिला कवि संगम का कोषाध्यक्ष पद

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा )
बदायूँ/यूपी- राष्ट्रीय कवि संगम, ब्रज प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह दिनांक 17 सितंबर 2023 को जीडी गोयनका स्कूल आगरा में रविवार को संपन्न हुआ। प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा और मंत्री सुदीप भोला ने दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात प्रांत के 12 जनपदों से आए जिला संयोजकों द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी की अद्यतन घोषणा करते हुए गत सत्र का कार्यवृत्त पढ़ कर सुनाया गया।

बदायूं  जनपद से जिला संयोजक/महामंत्री अभिषेक अनंत द्वारा  कोषाध्यक्ष के रिक्त चल रहे पद हेतु बदायूं के युवा कवि केशव सक्सेना का नाम अनुमोदित किया गया,जिसे प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत किया गया।  इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियो का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अधिवेशन में द्वितीय सत्र में हुए कवि सम्मेलन में सभी कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। केशव सक्सेना के गीत को सुनकर सभी वरिष्ठ जनों ने खूब पसंद किया। अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में फिर मिलने और सुनने का वादा किया। कार्यक्रम में आगरा के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी संजय गोयल अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ.रुचि चतुर्वेदी,अंतरराष्ट्रीय हास्य व्यंग कवि सुदीप भोला ,मनोज मधुबन सोरों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीना सिंह, रूबी शाक्य, ओज कवि मोहित सक्सेना ,गजलकार राकेश निर्मल, सुरजीत, हीरेंद्र, आशु कवि अनिल बोहरे आदि की विशेष उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................