राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छता का संदेश देकर मनाई
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता का संदेश देकर मनाई गई। महात्मा गांधीके छायाचित्र पर माला पहनाकर दीप प्रज्वलन किया गया। तथा इस अवसर आमजन को स्वच्छता श्रमदान का महत्व बताया गया। रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक रवि चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी ने हमें सिखाया कि सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी कई परिवर्तन लाये जा सकते हैं। बिना हथियार उठाये उन्होंने सत्याग्रह और शांतिपूर्ण आंदोलनों जैसे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, और भारत छोड़ो आंदोलन का प्रतिनिधित्व किया। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
जयंती के पवित्र अवसर महात्मा गांधी के मार्गदर्शक सिद्धांतों और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर सफाई कर्मियों सहित सफाई निरीक्षक रवि चौधरी राजपाल मीना सुपरवाइजर पवन नागर रिंकू हरिजन मौजूद रहे।