वीर तेजा फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर किया 205 छात्रों को सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में वीर तेजा फाउंडेशन एवं सामाजिक विज्ञान रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में 205 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष ने बताया कि जाट समाज के कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने 80 प्रतिशत छात्राओं और 85% छात्रों द्वारा अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा स्नातक में 70% अंक हासिल करने वाले और खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड रहे। अध्यक्षता जस्टिस डॉ राजेंद्र सिंह चौधरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि की गई। मंच पर सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।
इस मौके पर जाट समाज के अध्यक्ष जल सिंह ढींगरा राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्टर राजेंद्र डूडी आईआरएस देहरादून के करमचंद चौधरी सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।