सम्भाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल भरतपुर में एक नर्सिंग स्टाफ के साथ अस्पताल में भर्ती महिला के परिजन ने की मारपीट

Sep 24, 2023 - 10:47
Sep 24, 2023 - 10:56
 0
सम्भाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल भरतपुर में एक नर्सिंग स्टाफ के साथ अस्पताल में भर्ती महिला के परिजन ने की मारपीट

भरतपुर  (कौशलेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय) सम्भाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ के साथ अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के परिजन ने मारपीट कर दी। इस मामले को लेकर पीडित नर्सिंगकर्मी ने आरबीएम अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. जिज्ञासा साहनी से शिकायत की है। पीडित नर्सिंग स्टाफ उमाकान्त ने बताया कि सुबह वह अस्पताल में वार्ड पांच में भर्ती एक महिला को इंजेक्शन लगा रहा था। लेकिन केन्डूला आउट होने के चलते इंजेक्शन नहीं लग सका और हाथ की नस फूल गई। इससे नाराज होकर भर्ती महिला के परिजन ने उसके साथ मारपीट कर दी और कपडे फाड दिए। जिस पर आस पास के लोगों ने बीच बचाव कराया। घटना से नाराज आरबीएम अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. जिज्ञासा साहनी ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ से मारपीट गंभीर मामला है। जिसकी जानकारी ली गई है। वहीं अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को निर्देश दिए गए हैं। कि अस्पताल में मरीज के साथ सिर्फ एक ही अटेंडेंट को रूकने दिया जाए। वहीं वार्ड में भी सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाए। जिनके पास भर्ती पर्ची के साथ मिलने वाला पास हो। जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow