बयाना में 5 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय लोकदल का किसान-मजदूर सम्मेलन, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित,
हलैना (विष्णु मित्तल) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा आगामी 5 अक्टूबर को बयाना के ऐतिहासिक बागड़ फील्ड में "किसान-मजदूर रैली" का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे।
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर आमंत्रण दे रही हैं और रालोद की नीतियों से लोगों को अवगत करा रही हैं।
इस किसान-मजदूर सम्मेलन में जयंत चौधरी के साथ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी,अनुल कुमार जाटव केबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश ,डॉ सुभाष गर्ग भरतपुर विधायक, राजस्थान प्रभारी एवं पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद चंदन चौहान,राजकुमार सागवान सांसद, पूर्व विधायक सागिर अहमद,उत्तर प्रदेश के एमएलसी और कई अन्य विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।
सम्मेलन के दौरान जयंत चौधरी युवाओं को केंद्र सरकार की रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा किसानों और मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा,पार्टी का दावा है कि इस महासम्मेलन में 20,000 से अधिक लोगों की भागीदारी होगी।