जन संकल्प यात्रा का गांवाें में जगह-जगह हुआ स्वागत, पेम्पलेट बांट सीएम गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाओ की जानकारी देकर लाभ लेने हेतु किया प्रेरित

पूर्व प्रधान मेवाड़ा के नेतृत्व में 18 गांवाें से हाेकर िनकाली यात्रा, विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के हर गांव से हाेकर निकाली जाएगी यात्रा

Sep 27, 2023 - 19:18
Sep 27, 2023 - 19:33
 0
जन संकल्प यात्रा का गांवाें में जगह-जगह हुआ स्वागत, पेम्पलेट बांट सीएम गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाओ की जानकारी देकर लाभ लेने हेतु किया प्रेरित
जन संकल्प यात्रा का गांवाें में जगह-जगह हुआ स्वागत, पेम्पलेट बांट सीएम गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाओ की जानकारी देकर लाभ लेने हेतु किया प्रेरित

सुमेरपुर (बरकत खान) मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं काे जन-जन तक पहुंचाने पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में निकाली जा रहीं जन सेवा संकल्प यात्रा बुधवार काे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवाें में हाेकर गुजरी। जहां पूर्व प्रधान मेवाड़ा समेत कार्यकर्ताअाें ने अामजन काे सीएम गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाअाें वाला पेम्पलेट वितरित कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यात्रा काे गांव-गांव ढाणी-ढाणी समर्थन मिल रहा है। अामजन द्वारा यात्रा का जगह-जगह ढाेल-ढमाकाें व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। गाैरतलब है कि अागामी विधानसभा चुनावाें काे देखते हुए विधानसभा क्षेत्र मेें कांग्रेस काे मजबूत करने एवं मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का सुमेरपुर क्षेत्र में गांव-गांव, शहर-शहर जाकर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जानकारी देकर लाभ लेने प्रेरित करने पूर्व प्रधान मेवाड़ा द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में 26 सितंबर से लेकर 6 अक्टुबर तक जन सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रहीं है। 

जन-जन काे याेजनाओ के पेम्पलेट बांटे - पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने बताया कि यात्रा सवेरे 9 बजे शुरू हुई जाे पाेमावा, पुराड़ा, भारूंदा, नाेवी, रूपनगर, जाणा, बांकली, खिवांदी, राेजड़ा, नेतरा, सिंदरू, सांडेराव, दुजाना, बलाना, तखतगढ़ हाेते हुए बिठीयां, बलुपुरा व माेरडू गांव में िनकाली गई। इस दाैरान लाेगाें काे जनकल्याणकारी याेजनाअाें की जानकारी देते हुए याेजनाअाें से संबंधित पंफ्लेट वितिरत किए गए। पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में कांग्रेस काे मजबूती प्रदान करने जन सेवा संकल्प यात्रा िनकाली जा रहीं है। यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाअाें काे अंितम छाेर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाकर लाभांवित करवाया जाएगा। यात्रा में महिलाअाें ने भी बढचढ़ कर भाग लिया। यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्यजन ने भाग लिया। 

श्रमिकाें ने नरेगा में कम मजदूरी मिलने की जानकारी दी -  यात्रा भारूंदा गांव पहुंची ताे मेघवाल समाज की अाेर से भव्य स्वागत किया गया। नाेवी में सरपंच प्रतिनिधि विनाेद राठाैड़ के नेतृत्व में सैकड़ाें ग्रामीणाें ने पूर्व प्रधान मेेवाड़ा का ढाेल-ढमाकाें के साथ साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। रूपनगर में पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने गणेश महाराज की धूणी पर दर्शन कर लाभ लिया। यहां महिलाअाें ने पेयजल काे लेकर समस्या बताई की नरेगा में जाने के बाद पानी की सप्लाई दी जाती है। जिस पर पूर्व प्रधान ने नरेगा समय काे छाेड़कर सप्लाई िदलाने जलदाय विभाग एईएन से बात कर िनस्तारण करवाने का अाश्वासन दिया। कई महिलाअाें ने कहा कि हमे माेबाईल नहीं मिला है, नरेगा में मजदूरी भी कम मिल रहीं है। जिस पर पूर्व प्रधान ने समस्याअाें का समाधान करवाने का अाश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................