बानसूर से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की चुनाव लड़ने की घोषणा

Oct 15, 2023 - 10:28
Oct 15, 2023 - 12:17
 0
बानसूर से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की चुनाव लड़ने की घोषणा

बानसूर - भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कटारिया ने आलाकमान द्वारा देवीसिंह शेखावत को बानसूर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिस व्यक्ति ने पिछले चुनाव में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ा और पार्टी को हराने का काम किया। आलाकमान के इस फैसले से कार्यकताओं में नकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बानसूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पर पुनः विचार करके परिवर्तन करें। इससे कार्यकताओं में नाराजगी है। अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो मैं कार्यकताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव लडूंगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow