हरसोरा में भाजपा का अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित

Oct 16, 2023 - 15:45
Oct 16, 2023 - 16:01
 0
हरसोरा में भाजपा का अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित

आज सोमवार को बानसूर विधानसभा के हरसोरा मंडल के हनुमान मंदिर में भाजपा का अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता अलवर उत्तर की प्रभारी, सिरसा से सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी ने कहा की एससी समाज आज पूर्णतया भाजपा के साथ है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव एससी समाज का केवल वोट के लिए उपयोग किया है, जिसे एससी समाज आज पूर्णतया समझ चुका है। आज एससी समाज मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा के साथ है। 

भाजपा के प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत जी ने कहा की आप सब की मांग पर पार्टी ने लोकल प्रत्याशी के रुप में मुझे उतारा है, मैं आप सब के बीच में रहकर आपकी सेवा करूंगा। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया जी, विधानसभा प्रभारी गोरी कुमावत जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुबेसिंह मोरोडिया, जिला महामंत्री महासिंह चौधरी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मातादीन दहमीवाल, जिला महामंत्री, रेखा दहमीवाल जी, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, रमेश रावत, जिला मंत्री, सतीश वाल्मीकि, विस्तारक रामजीलाल गुर्जर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नगेन्द्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष, हनुमान यादव, नरेन्द्र चौधरी सहित जिला के पदाधिकारी, बानसूर विधानसभा चुनाव प्रबंधन संयोजक संदीप अग्रवाल, बानसूर उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow