दीपावली का आरंभ: 10 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस का त्यौहार

Nov 9, 2023 - 18:20
 0
दीपावली का आरंभ: 10 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस का त्यौहार

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्‍य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है।
धनतेरस से दीपावली के त्‍योहार का आरंभ माना जाता है। धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीद करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तुओं में 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस के त्‍योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको वर्ष भर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
धनतेरस का महत्‍व.... पौराणिक मान्‍यताओं में यह बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरीजी को विष्‍णु भगवान का अवतार माना गया है। धनतेरस को उनके प्राकट्योत्‍सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने का भी विशेष महत्‍व होता है। और इस अवसर पर दान पुण्‍य करने से आपकी संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन से दीपावली के उत्‍सव को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धनतेरस को अपने घर में धनिए के बीज जरूर खरीदकर लाने चाहिए। इससे आपके घर में धन्य धान की कमी नहींआती है। और मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त....पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। य‍ह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्‍योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है। इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।
धनतेरस पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त... धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्‍मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त....योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस वक्‍त में की गई सोने की खरीद आपके धन में कई गुना वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................