राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का पिछला इतिहास

Nov 9, 2023 - 18:21
 0
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़  विधानसभा क्षेत्र का पिछला इतिहास
फोटो प्रतीकात्मक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन ) वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 239874 मतदाता थे। जिन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जौहरीलाल मीणा को 82867 वोट देकर जिताया था‌। उधर, भाजपा उम्मीदवार विजय समर्थ लाल को 52578 वोट हासिल हो सके थे। और वह 30289 वोटों से हार गए थे। विधानसभा चुनाव 20-23राजस्थान राज्य में एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। और मतगणना चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
अलवर जिले में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र है। जो कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल मिलाकर 239874 मतदाता थे। जिन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जौहरीलाल मीणा को 82867 वोट देकर जिताया था। उधर, भाजपा उम्मीदवार विजय समर्थ लाल को 52578 वोट हासिल हो सके थे‌। और वह 30289 वोटों से हार गए थे।
इसी तरह वर्ष 2013 में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एनपीईपी प्रत्याशी गोलमा को जीत हासिल हुई थी।और उन्होंने 64926 वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में सपा उम्मीदवार सूरजभान धानका को 56798 वोट मिले और वह 8128 वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी के प्रत्याशी सूरजभान ने कुल 45002 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। और कांग्रेस उम्मीदवार जौहरी लाल दूसरे स्थान पर रहे थे। जिन्हें 44056 मतदाताओं का समर्थन हासिल हो सका था। और वह 946 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव हार गए थे।
 पिछले विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव 2018 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को कामयाबी हासिल हुई थी‌ और भाजपा पिछड़ गई थी।
 वर्तमान 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाराम मीणा भी ज़ोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए है। और उन्हें भी पूरी उम्मीद है। कि राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परिपाटी जारी रहेगी।और इस बार उन्हें कामयाबी ज़रूर हासिल होगी। इधर कांग्रेस पार्टी के मांगीलाल समाजवादी पार्टी के सूरजभान धानका एवं कांग्रेस की बागी प्रत्याशी शीला मीणा द्वारा एवं भाजपा के बागी प्रत्याशियों व निर्दलीयों ने भी प्रचार अभियान जोरों पर किया हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................