भगवान महावीर स्वामी का तप कल्याणक दिवस मनाया

Dec 7, 2023 - 17:53
 0
भगवान महावीर स्वामी का तप कल्याणक दिवस मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आत्मा को परमात्मा बनाने का पुरुषार्थ है। भगवान महावीर स्वामी की तप साधना। जैन दर्शन के अनुसार अष्ट कर्मों का नाश करने के लिए व्यक्ति को तप साधना करनी पड़ती है। आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए कठोर परिश्रम को समतापूर्वक सहन करना पड़ता है। तीस वर्ष की अवस्था में दीक्षा लेने के बाद भगवान महावीर स्वामी को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ। 12 वर्ष 5 माह15 दिन तक कठोर तप किया । जिसके बाद वैशाख शुक्ल दशमी को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई। केवल ज्ञान की प्राप्ति के बाद योग्य गणधर इंद्रभूति गौतम के आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम प्राणियों के कल्याण के लिए उपदेश दिया। तपस्या के समय उन्होंने समता पूर्वक अनेक उपसर्गों को सहन किया। अतः आज भी व्यक्ति व्रत उपवास और संयम की साधना भगवान महावीर स्वामी के बाह्य तप के अनुसार करते हैं उनकी तप साधना आत्मा को परमात्मा बनाने का पुरुषार्थ है। चाहे वर्षाकाल हो या ग्रीष्मकाल शीतकाल परिस्थितियों को सहन करते हुए भगवान महावीर स्वामी ने तपस्या में एकाग्रचित्त होकर धर्म साधना की। उनकी यह तपस्या कर्मों को जीतने के लिए थी।
भगवान महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो का सिद्धांत सर्वोपरि है। अपने लिए तो सभी जीने की भावना रखते हैं । लेकिन महावीर स्वामी ने जीने दो की भावना पर जोर देकर सभी प्राणियों को निर्भयता से जीवन जीने का उपदेश दिया। उन्होंने निर्जन वनों में भी तप साधना कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। भगवान महावीर स्वामी की तप साधना महान थी।   भगवान महावीर के तप कल्याणक के उपलक्ष में आज कस्बे के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन श्रद्धालु मोनित जैन ने मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, पूजा कर तप कल्याणक मनाया इस अवसर पर इंदिरा रावका माला जैन मुन्नी  जैन शिवानी जैन प्रकाश चंद्र थानेदार  कमलेश जैन आदि जैन श्रद्धालु मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................