कठूमर कालेज की पाँच छात्राओं का आरआरबीएमवि अलवर की महिला वालीबाल टीम में हुआ चयन 

Dec 8, 2023 - 14:56
Dec 8, 2023 - 17:58
 0
कठूमर कालेज की पाँच छात्राओं का आरआरबीएमवि अलवर की महिला वालीबाल टीम में हुआ चयन 
कठूमर (अशोक भारद्वाज):-उपखंड मुख्यालय पर स्थित श्री माँ पी.जी.कालेज के निदेशक व विश्वविद्यालय की महिमा वालीबाल टीम के टीम मैनेजर हेमंत सिंह ने बताया कि कला स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा आशना पुत्री विशंबर दयाल, सानिया पँवार पुत्री इलियास खान,तृतीय वर्ष की छात्रा कृष्णा भारती पुत्री जगवीर सिंह, कला स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा रिति जाँगिड़ पुत्री दिनेश चँद, बसखरी पुत्री रूद्दार खान का विश्वविद्यालय की बारह सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय की महिला वालीबाल टीम मध्य प्रदेश के सागर स्थित महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय से संबद्ध ग्यान सागर कालेज में दिनाँक 07/12/24 से आयोजित हो रही चार राज्यों की वेस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान