चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम में फूंस खिचड़ी का आयोजन:हनुमानजी के दर्शन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Dec 30, 2023 - 18:35
Dec 30, 2023 - 18:45
 0
चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम में फूंस खिचड़ी का आयोजन:हनुमानजी के दर्शन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

करौली,राजस्थान 

ब्रह्म ऋषि आश्रम चैनपुर में फूंस खिचड़ी प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन का खुशहाली की मनौती मांगी और फूंस खिचड़ी की प्रसादी ग्रहण की। ब्रह्म ऋषि आश्रम पर पहुंची महिला भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम संत भगवान दास ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति आश्रम पर फूंस खिचड़ी प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की और चोला चढ़ाया गया। साथ ही भगवान को जलेबी और फूंस खिचड़ी की प्रसादी लगाई। महाआरती के बाद प्रसादी का श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। हनुमानजी महाराज के जयकारों से क्षेत्र का माहौल धर्म में हो गया। इस दौरान करौली, मासलपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पंगत में फूंस खिचड़ी की प्रसादी ग्रहण की।

यहां गौरतलब है की फूंस यानी अश्विन माह में जिले भर के मंदिरों में बड़ी संख्या में फूंस खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। फूंस खिचड़ी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी प्रकार करौली के मासलपुर दरवाजा बाहर स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर भी 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमानजी को छप्पन भोग की प्रसादी लगे और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की छप्पन भोग की झांकी के दर्शन किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................