पुर की विभिन्न समस्याओं से राहत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कराया अवगत

Jan 12, 2024 - 09:32
 0
पुर की विभिन्न समस्याओं से राहत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कराया अवगत

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
संघर्ष सेवा समिति पुर के अध्यक्ष छोटू लाल अटारिया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विधायक जीनगर के आवास पर की मुलाकात।
पुर भीलवाड़ा उपनगर पुर की विभिन्न समस्याओं जिसमें प्रमुख दरारों से हुए नुकसान की भरपाई हेतु शेष रहे प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने एवं पुर विभिन्न समस्याओं से राहत प्रदान करने को लेकर संघर्ष सेवा समिति पुर के अध्यक्ष छोटू लाल अटारिया, संरक्षक सत्यनारायण मुछाला, दिनेश छिपा, देवीलाल आचार्य ने कपासन विधायक अर्जुन लालजीनगर के आवास पर भैटकर अवगत करवाया तथा भाजपा सरकार में पुर के लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की।
विदित रहे की पुर के दरारों के मामले में कांग्रेस सरकार के समय पूर्व भाजपा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कई दिनों तक धरना दिया था। इसके बाद सरकार ने यूआईटी को अधिकृत कर मुआवजे में भूखंड आवंटित करने के आदेश दिए थे जिस पर लगभग 700 प्रभावितों को भूखंड आवंटित कर दिए गए शेष रहे लोगों को भी भूखंड आवंटित करने की मांग की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................