सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के राठी निर्विरोध अध्यक्ष बने; गग्गड महासचिव एवं मुछाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Apr 8, 2026 - 18:53
 0
सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के राठी निर्विरोध अध्यक्ष बने;  गग्गड महासचिव एवं मुछाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) चित्तौड़ रोड स्थित सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से संजय राठी को अध्यक्ष, विनोद कुमार गग्गड को महासचिव तथा अनुज मुछाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आर. एल. जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान सोसाइटी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं निवर्तमान कोषाध्यक्ष योगेश भंडिया एवं महासचिव राजकमल अजमेरा ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने आगामी समय में सोसाइटी क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों, सुविधाओं के विस्तार एवं सामूहिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सोसाइटी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय राठी के नेतृत्व में सोसाइटी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी तथा आपसी सौहार्द, सहयोग और समन्वय की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।
   बैठक में सोसाइटी से वरिष्ठ सदस्य दिनेश  नौलखा, अनिल  अग्रवाल,अशोक काबरा, राजेन्द्र काबरा, कैलाश बिड़ला, पारस जैन, विशाल इनानी,मनीष  बजाज, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश त्रिवेदी,कैलाश डाड,श्याम सुंदर समदानी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................