हथियार तस्करों की गोलीबारी में शहीद कांस्टेबल का पुलिस सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार,उमडा जनसैलाब

Jan 28, 2024 - 11:28
Jan 28, 2024 - 12:58
 0
हथियार तस्करों की गोलीबारी में शहीद कांस्टेबल का पुलिस सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार,उमडा जनसैलाब

वैर- उपखंड भुसावर के गॉव सलैमपुर कलां निवासी एव टोंक जिले के बरोनी थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी सतेन्द्र चौधरी की हुई शहादत के बाद ससम्मान पैतृक गॉव में अन्तिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार टोंक जिले में बरोनी थाना क्षेत्र के जेबाडिया गांव में अवैध हथियार पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में उपखंड भुसावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलैमपुर कलां के कांस्टेबल सतेंद्र सिंह चौधरी घायल हो गया। उसके पेट में छर्रे लगे। उसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया । उपचार के दौरान पुलिसकर्मी 30 बर्षीय सतेन्द्र चौधरी ने दम तोड दिया और शहीद हो गया। घटना की जानकारी के बाद गॉव सहित परिजनेां में कोहराम मच गया और शहीद की वीरांगना जो 4 माह की गर्भवती है वह एवं परिजन बेसुध हो गये। जैसे ही शहीद का पार्थिव देह गॉव पहुॅचा तो हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए अन्तिम यात्रा निकाली। जिसे देख ग्रामीण अपने आंसू नही रोक पाये। वहीं गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम, सांसद रंजीता कोली, विधायक बहादुर सिंह कोली, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार, सीओ सीताराम बैरवा, थानाधिकारी विजयसिंह मीणा एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता गॉव पहुॅचे और पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। शहीद के भाई ने मुख्याग्नि दी। वहीं पुलिस द्वारा ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow