बडौदा मेव में पंच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव आज शाम से होगा शुभारंभ

Feb 18, 2024 - 12:50
 0
बडौदा मेव में पंच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव आज शाम से  होगा शुभारंभ

बडौदामेव ( 17 फरवरी / रामबाबू शर्मा)  बड़ौदा मेवकस्बे के रत्न कुंज कॉलोनी स्थित श्री श्याम मंदिर पर श्री श्याम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पांच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी रविवार आज साय से होगा।श्री श्याम सखा मंडल के अध्यक्ष पूरन साहू व मुकेश गर्ग ने बताया की आचार्य श्री ललित मोहन ओझा पीठाधीश्वर प्रेम पीठ तिजारा के पावन सानिध्य में कस्बे के रत्न कुंज कॉलोनी स्थित श्री श्याम मंदिर पर श्री पांच दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी आज साय से होगा । कार्यक्रम के दौरान 18 से 20 फरवरी तक सायं 7 बजे से कथा वाचक मालवा के गौरव संत पंडित अनिल शर्मा द्वारा श्री श्याम कथा सुनाई जाएगी कथा समापन के पश्चात 21 फरवरी को प्रात भव्य रथ निशान यात्रा व कलश यात्रा का आयोजन होगा व रात्रि को विशाल श्री श्याम जागरण  होगा ।
जागरण में किरण शर्मा जयपुर ,प्रिया, प्राची ठाकुर दिल्ली ,अजय शर्मा दोसा ,योगेश लवानिया भरतपुर ,वरदान वंदन दिल्ली द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा ।तथा 22 फरवरी को प्रात 8 बजे श्री श्याम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।कार्यक्रम के दौरान संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वंतत्र प्रभार,जवाहर सिंह बेढम गृह गोपालन एवं डेयरी, मत्स्य विभाग, शिव सिंह भौट और महापौर भरतपुर,रसनम प्रधान पंचायत समिति गोविंदगढ़,सुमन रूपचंद अध्यक्ष नगर पालिका बड़ौदा मेव अतिथि रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है