वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफतार

Mar 6, 2024 - 00:02
Mar 6, 2024 - 06:56
 0
वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफतार

2 ओवरलोडिंग ट्रेलर को किया जप्त

वैर- भरतपुर ...महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह मीणा ,वृताधिकारी वृत भुसावर सीताराम बैरवा के द्वारा स्थाई वारंटी ईनामी बदमाश एवं असामाजिक तत्व एवं अवैध हथियार तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनक सिंह उ॰नि॰ थानाधिकारी पुलिस थाना वैर द्वारा दिनांक 21.01.2024 को मुकदमा नंबर 17 / 2024 धारा 143, 353 ,379 आईपीसी व धारा 32,33,41, 42 राजस्थान वन अधिनियम पुलिस थाना वैर में करीब एक महीने से फरार चल रहे वांछित मुलजिमान महेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर उर्फ मन्नी जाति गुर्जर उम्र 48 साल निवासी सुहारी पुलिस थाना भुसावर जिला भरतपुर ,तिमन उर्फ ज्वान सिंह पुत्र भगवान सिंह जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी सुहारी पुलिस थाना भुसावर जिला भरतपुर को आज दिनांक 05. 03.2024 को गिरफ्तार किया गया।

 दिनांक 05 03. 2024 को चलाए जा रहे अवैध खनन की रोकथाम के अभियान के तहत डस्ट/ सिलिका सैंण्ड से भरे 2 ओवरलोडिंग ट्रेलरों को थानाधिकारी जनक सिंह मय जाप्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। जिसकी सूचना परिवहन विभाग को दी गई ।परिवहन विभाग द्वारा 24 हजार रुपए का जुर्माना बसूला गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow