विधायक बहादुर कोली के जन्म दिवस पर 65 यूनिट रक्तदान
हलैना( विष्णु मित्तल) क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली के जन्म दिवस पर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय मे ब्लड बैंक आरबीएम अस्पताल की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
इस पर विधायक कोली ने कहा कि रक्तदान महादान है, दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वही वक्ताओ ने कहा रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कोई भी जन खून के अभाव मे दम न तोड़ दें इस सिदान्त को लेकर ही विधायक कोली के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक आरबीएम अस्पताल की टीम व राजकीय सामुदायिक अस्पताल भुसावर के सहयोग से राजकीय सामु. अस्पताल परिसर मे आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ विधायक कोली द्वारा फीता काटकर किया। शिविर में 65 लोगाें ने रक्तदान किया। रक्त दान से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचता हैं। इस मौके पर एसडीएम राधेश्याम मीणा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र सिंह टंटा, कप्तान सिंह घाटरी,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह, अमर सिंह नेवाडा, पूर्व सरपंच फूल सिंह ठाकुर, भाजपा ग्रामीण मंडल वैर के महामंत्री हरप्रसाद सिंह धरसोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा। वहीं समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने विधायक बहादुर सिंह कोली को दूरभाष पर जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी।

