अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

Mar 9, 2024 - 19:29
Mar 9, 2024 - 20:05
 0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

भरतपुर, 9 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को यूआईटी ऑडिटोरियम भरतपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्वेता यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  उप निदेशक महिला अधिकारी विभाग राजेश कुमार ने बताया कि महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालगढ की बालिकाओं के द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम स्थल पर रंगोली, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्विज प्रतियोगिता में बालिका तेजस्विनी व रंगोली ग्रुप-3 की बालिका ज्योति, छाया, लनिशी, हिमांशी, जयश ने प्रथम, ग्रुप-6 की बालिका मुस्कान, निधि, दीपिका, ममता, तनु ने द्वितीय तथा ग्रुप-4 की बालिका हिना, दिया, सोनिया, रानी, अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिका ऊषा कुमारी ने प्रथम स्थान व निशा कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा सोनी एकेडमी की बालिका पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उप निदेशक ने बताया कि राजीविका की कुल 135 स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को एसबीआई बैंक के माध्यम से 2 करोड़ 19 लाख रूपये के ऋण एवं इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत रश्मि कुमारी को रेडीमेड कपडो के व्यापार हेतु 10 लाख रूपये का सांकेतिक चैक का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि माता यशोदा पुरुस्कार के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका को प्रशस्ति पत्र व 5100 तथा 2100 रूपये देकर व महिला अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 साथिनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप निदेशक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापिका ममता, आमौली वैर, अंजली शर्मा झारौली, अल्का सिंह जघीना, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. शोभा भारद्वाज, मंजू कुमारी, सन्तोष शर्मा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पारूल अग्रवाल, रोशनी संस्था, सपना डीगिया, जेसीआई भरतपुर सेन्चुरी, शसुरेन्द्र कुमार, स्वयं सेवी संस्था, चिचाना तथा सॉफ्ट वॉल नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता अवनि शर्मा, दीपशिखा, आरूषि शर्मा, सिद्धि शर्मा, प्राची गोयल को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश खूटेला स्वीप प्रभारी, श्याम सिंह सागर, डॉ सुनयना, प्रोफेसर, एमएसजे कॉलेज अर्चना पिप्पल, अनिल फौजदार, महेन्द्र अवस्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्रह्मकुमारी कविता दीदी एवं उप निदेशक महिला अधिकारिता ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान करीब 800 महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow