रविना मीना ने कला वर्ग 12 वी बोर्ड क्लास मे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त अपने गांव पाली(कठैहडा बास) और सरकारी विधालय रैणी का नाम रोशन किया
![रविना मीना ने कला वर्ग 12 वी बोर्ड क्लास मे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त अपने गांव पाली(कठैहडा बास) और सरकारी विधालय रैणी का नाम रोशन किया](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_664b7271bbc70.jpg)
रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना
अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के कठैहडा बास , पाली की छात्रा रविना मीना पुत्री रामबाबू मीना ने 12 वी बोर्ड क्लास के कला वर्ग मे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव एवं अपने सरकारी सीनियर स्कूल रैणी का नाम रोशन किया है। रविना मीना प्रतिदिन नियमित रूप 10 किलोमीटर दूर अपने सरकारी सीनियर स्कूल मे साइकिल से अध्ययन करने आती और अपनी परिश्रम से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है जो कि एक गर्व की बात है।
रविना मीना सहित अपनी 5 बहिनो मे तीसरे स्थान की बहिन हैं व इससे दो बड़ी भी बीएससी एग्रीकल्चर से तथा गणित विषय से अध्ययनरत है और पिताजी प्राइवेट कम्पनी मे काम करता है और माताजी गांव मे गृहणी है। मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी सरकारी सीनियर स्कूल के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता शिवचरण मीना ने दी है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)