भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

May 26, 2024 - 21:39
 0
भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

गोविंदगढ़, अलवर

गोविंदगढ़ कस्बे में भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ ब्राह्मण धर्मशाला से कलश और शोभायात्रा शुभारंभ हुई। शोभायात्रा में कई सजीव झांकियां सजाई गई। झांकियां में भगवान  का रूप लिए कलाकार थे इस दौरान  धर्म ध्वजा थामे युवा , महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में चल रही थी।

भगवान परशुराम के जयकारे और भक्ति गीतों से माहौल धर्ममय हो गया। कलश यात्रा और शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला  से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से  ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शांति और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।  भगवान परशुराम की शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा जलपान के साथ स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज  के रमेश भगवती ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य अधर्म पर धर्म की विजय और आमजन को सामूहिक सद्भाव और संगठित रहने का संदेश देना था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................