घुमंतू बस्तियों में पहुंचे गोविन्दगढ़ तहसीलदार, सहायता शिविरों  का प्रचार-प्रसार कर दी जानकारी

Jan 22, 2026 - 08:17
Jan 22, 2026 - 08:28
 0
घुमंतू बस्तियों में पहुंचे गोविन्दगढ़ तहसीलदार, सहायता शिविरों  का प्रचार-प्रसार कर दी जानकारी

अलवर गोविंदगढ़ तहसील क्षेत्र में घुमंतू समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। तहसीलदार बसंत परसौया ने घुमंतू बस्तियों का दौरा कर घुमंतू सहायता शिविरों की जानकारी दी और लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। 
तहसीलदार  परसौया पटवारियों के साथ गाडिया, लोहार, जोगी आदि घुमंतू समुदाय की बस्तियों गोविंदगढ़, रामबास, पथरौड़ा एवं भैंसडावत में पहुंचे, जहां शिविरों के उद्देश्य और सुविधाओं से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति गोविंदगढ़ में 28 जनवरी तथा नगर पालिका गोविंदगढ़ में 30 जनवरी को घुमंतू सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पात्र घुमंतू व्यक्तियों के घुमंतू पहचान पत्र बनाए जाएंगे। साथ ही आधार कार्ड, जन-आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण एवं संशोधन किया जाएगा।
उन्होंने घुमंतु समुदाय के नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक सख्या में इन सुविधाओं का लाभप्राप्त करें, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है