ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत, रेंज ऑफिस परिसर में सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
![ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत, रेंज ऑफिस परिसर में सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667e412e35bf4.jpg)
अलवर जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर रेलवे पुलिस एवं प्रशासन व वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे ओर मृत मोर को रेंज कार्यालय में ले जाया गया। नायब तहसीलदार छोटेलाल मीणा, ट्रेनी आईएफएस काव्या,एवं रेंज के कर्मचारियों की मौजूदगी में मृत मोर का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम पशु चिकित्सक मोहनलाल मीणा के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर नगर-पालिका से जुड़े जुगनू तंबोली, सुरेश चंद, नागराज शर्मा एवं पुलिस, प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)