भजेडा सरपंच सीमा सुरेन्द्र मीणा ने राजगढ़ विधानसभा की समस्याओं का निराकरण करवा ने के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र

Jun 28, 2024 - 10:22
Jun 28, 2024 - 19:34
 0
भजेडा सरपंच सीमा सुरेन्द्र मीणा ने राजगढ़ विधानसभा की समस्याओं का निराकरण करवा ने के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र

अलवर जिले की राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की समस्यायों व उनकी मांगों का निराकरण को लेकर केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भजेड़ा सरपंच सीमा सुरेंद्र मीणा ने पत्र लिखा। पत्र में बताया कि

  • 1. राजगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर मुख्य ट्रेनों का ठहराव किया जावे, जिससे जयुपर-दिल्ली आने जाने वाली जनता को सुविधा मिल सके। 
  • 2. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) माडा छात्रावास भूमि ईन्दपुरा में खोला जाये।
  • 3. राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजेडा या किसी भी जगह स्पोर्ट ऐकडमी एवं स्पोर्ट खेल मैदान खोला जाये।
  •  4. सड़क निर्माण कार्य व चौडाईकरण कर कोठीनारायणपुर बाई पास से कादौली,भजेडा,दुब्बी,नयागांव प्रतापपुरा,बालेटा होते हुए भृतर्हरी, पाण्डुपोल तिर्थ स्थलो को जोडा जाये ।
  • 5. राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भजेडा में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय निर्माण कार्य शुरू किया जाये।
  • 6. ईसरदा बांध का पानी राजगढ़ रैणी क्षेत्र को दिया जाए।
  • 7. गौ माता को राष्ट्र गौमाता घोषित करवाई जाए। और मंदिर की जमीन मंदिर के नाम करवाई जाए। उपरोक्त मॉग पूरी होने से अलवर लोकसभा क्षेत्र उपखण्ड राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की समस्त जनता को सुविधा मिलेगी। जिससे क्षेत्र की समस्त आम जनता को लाभ मिल सके। इस के लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी।इन समस्याओं को जनहित कार्य में अति शीघ्र मंजूरी कराने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................