भाजपा मंडल गोविन्दगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन, भाजपा नेता जय आहूजा आमजन से रूबरू
![भाजपा मंडल गोविन्दगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन, भाजपा नेता जय आहूजा आमजन से रूबरू](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6680171434767.jpg)
गोविन्दगढ़,अलवर
गोविन्दगढ़ कस्बे में भाजपा नेता जय आहूजा ने गोविंदगढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से भाजपा नेता जय आहूजा को अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में पानी बिजली जैसी समस्याओं से आमजन को जूझना पड़ रहा है जिसको लेकर आज हमने अपनी समस्याएं रखी हैं और भाजपा नेता ने जल्द ही इन समस्याओं से क्षेत्र को मुक्त करने का वादा किया ओर साथ ही उच्च अधिकारियों से इस बारे में भी बात की गई है।
भाजपा नेता जय आहूजा ने बताया कि बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याएं है जिनको लेकर आमजनता को कष्ट उठाना पड़ता है।इसके अलावा बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है और लॉयन ऑर्डर को लेकर जो बातें आ रही है आमजन की समस्याएं है उनको लेकर भारतीय जनता पार्टी की टीम सजग होकर कैसे काम करे इसको लेकर हम सब लोगो ने विस्तार से चर्चा की है हमारे जो वरिष्ठ जन है वो इस विचारधारा को आगे लेकर चले और वरिष्ठजनो के नेतृत्व में आगे बढ़े इस पर चर्चा की गई है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)