उमस भरी गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी

Jul 14, 2024 - 20:52
 0
उमस भरी गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी
प्रतीकात्मक फोटो

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
बरसात के दिनों में भी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। पिछले तीन दिनों से बरसात नहीं होने से धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो जाता है।
रविवार को भी मौसम काफी गर्म रहा। जिसके चलते जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। धूप की तपिश के बीच धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को पिछले साल की याद ताजा कराने लगी है। गत साल भी जुलाई के महीने में भीषण गर्मी पड़ी थी।  गर्मी से लोग सिहर जा रहे हैं। रविवार को उपखंड क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी से बचने के लिए तमाम प्रकार के जुगत  लोग कूलर, एसी, पंखा का सहारा ले रहे हैं। । उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................