देश की खुशहाली एवं लोक शांति के लिए गायत्री महायज्ञ में अर्पित की आहुतियां

Jul 17, 2024 - 16:59
 0
देश की खुशहाली एवं लोक शांति के लिए गायत्री महायज्ञ में अर्पित की आहुतियां


 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान तथा ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन बीके के मुख्य आतिथ्य एवं बजरंग लाल सोनी के आचार्यत्व में तथा सीताराम सैनी मूलचंद सैनी के यजमानत्व में देवशयनी एकादशी के उपलक्ष में मोक्ष धाम के समीप टोडरमल कॉलोनी में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए उपस्थित नागरिकों ने गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की।


      सर्वोदय कार्यकर्ता भाई बद्री प्रसाद तंवर की देखरेख में हुए इस आध्यात्मिक यज्ञ आयोजन में पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया। देश हित में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप आहुतियां भी इस यज्ञ आयोजन में दी गई। इस आयोजन में ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन के द्वारा प्रज्ञा प्रवचन भी किए गए। आयोजन समापन पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। इस आयोजन में रामेश्वर लाल सैनी ,लक्ष्मी देवी, सीताराम सैनी, सरोज देवी, मूलचंद सैनी, मंजू देवी ,धोलू राम ,गीता देवी, रोहित ,सुनीता देवी ,सीताराम सैनी टोडपुरा ,राम प्रताप सैनी नांगल, बजरंग लाल स्वामी ,सुवालाल स्वामी ,मदनलाल तंवर, महावीर प्रसाद सैनी ,बनवारी लाल आड़तियां, गोविंदराम सैनी, मन्नालाल सैनी ,लक्ष्मण सैनी ,सुशीला देवी, बुलकेश देवी ,भगवती देवी, श्यामलाल ,नानूराम, राहुल, योगेश, मोहित एवं गुड्डू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................