पंचवटी विकास समिति के बैनर तले अस्थायी पंचवटी सर्किल का शिलान्यास

Jul 28, 2024 - 20:22
 0
पंचवटी विकास समिति के बैनर तले अस्थायी पंचवटी सर्किल का शिलान्यास

भीलवाड़ा (राजस्थान) 

शहर पंचवटी चौराहे पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना एवं जान माल के नुकसान होता रहता है इस दुर्घटना को रोकने के लिए संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम झा एवं कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चौराहे पर अस्थायी सर्कल का निर्माण कर आमजन को तत्काल सहायता प्रदान किया जाए!
आज सुबह 10 बजे संगठन के पदाधिकारियों एवं कॉलोनी वासियों द्वारा सोनी हॉस्पिटल से पंचवटी जाने वाले मार्ग पर पंचवटी सर्किल का अस्थायी शिलान्यास किया गया और संगठन के कार्यकारिणी द्वारा कॉलोनी वासियों को भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही नगर विकास न्यास के द्वारा इस सर्किल का पक्का और स्थाई निर्माण किया जाएगा
इस कार्यक्रम में संगठन के समस्त पदाधिकारी संस्थापक ,श्याम सुंदर भट्ट, मुख्य संरक्षक कैलाश जिनगर,अरुण सोनी,संरक्षक विनोद सिंह,अरविन्द चंडालिया,गोवर्धन यादव,सचिव अभिषेक चंडालिया,सह सचिव सुनील नामदेव, उपाध्यक्ष हस्तीमल आंचलिया,कोषाध्यक्ष शम्भु लाल वर्मा,संगठन मंत्री मुकेश लौट, प्रवक्ता अशोक जिनगर, मीडिया प्रभारी सुनील झा सहित कॉलोनी के हरि मोहन पंचोली, प्रदीप दुआ, मधु महेश्वरी,सुभाष चंद्र आचार्य,दिनेश मल्होत्रा, दीपक सोम,राहुल जैन,दीपक बसेर,दिनेश श्रीमाली,दीपक मोरदानी,राहुल भोमिलिया, दुर्गेश गौर,राकेश सनातनि ,भँवर धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................