मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा फहराया जाएगा : मनोज शुक्ला

Aug 9, 2024 - 18:57
 0
मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा फहराया जाएगा : मनोज शुक्ला

चौरीचौरा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को चौरी चौरा विधानसभा 326 अंतर्गत चौरीचौरा मंडल का मण्डल कार्यशाला मंगल विवाह भवन ( मुण्डेरा बाज़ार ) में आयोजित की गई।  इस कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि देश में भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीति संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच के आधार पर कार्य करती है। इस नाते संगठन के कार्यकर्ता भी राष्ट्र प्रथम का ध्येय लेकर कार्य करते हैं। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की राष्टवादी सोच के क्रम में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। जिला उपाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर राष्ट्रीय भाव का अलख जगाने का आह्वान किया।
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान जन जन को राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत करने वाला कार्यक्रम है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाएं और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ चले साजिश और पड़ोसी बांग्लादेश में घटी घटनाओं से सबक लेने और सतर्क रहने की जरूरत बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल एवम संचालन अवधनारायण जायसवाल ने किया। 
क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी भाजपा अनूप जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 11,12,13 अगस्त को युवा मोर्चा कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 12 से 14 तक भाजपा कार्यकर्ता महापुरुषों की साफ सफाई व अमर बलिदानी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर बीर बलिदानियों को नमन व याद करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनपद स्तर पर गोष्ठी आयोजित होगी और मौन जुलूस निकाला जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, मीडिया प्रभारी संदीप विश्वकर्मा, राजन पाण्डेय, अवधनारायण जायसवाल, अवधेश जायसवाल, संजय वर्मा, मनीष सिंह, मुंशी चौहान, विनोद मद्धेशिया, रामप्रवेश प्रजापति, संकर निषाद, उमा शंकर, हरिलाल भुज, हीरा पासवान, शिवसागर दुबे, रविन्द्र मणि, अजीत विश्वकर्मा, नागेंद्र मौर्य सहित प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

  • शशि जायसवाल

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................